Sunday, August 5, 2018

was/ were का प्रयोग

Hello Riya, where were you before coming to Delhi?हेलो रिया, तुम दिल्ली आने से पहले कहाँ थी?

Hello Anuj, I was in Canada before coming to Delhi.हेलो अनुज, मैं दिल्ली आने से पहले कनाडा में थी.

Where were you born?तुम कहाँ पैदा हुई थी?

I was born in Kolkata.मैं कोलकाता में पैदा हुई थी.

In which month were you born?तुम किस महीने पैदा हुई थी?

I was born in the month of February.मैं फ़रवरी के महीने में पैदा हुई थी.

Was Deepika your school friend?क्या दीपिका तुम्हारी स्कूल की सहेली थी?

Yes, Deepika was my school friend.हाँ, दीपिका मेरी स्कूल की सहेली थी.

Deepika is my sister.दीपिका मेरी बहन है.

Oh, Deepika was a very good singer!अच्छा, दीपिका एक बहुत अच्छी गायिका थी!

Yes, but you were the best in studies.हाँ, पर तुम पढ़ाई में सबसे अच्छी थी.

Thanks, but our talented teachers were the ones behind my success.धन्यवाद पर मेरी सफलता के पीछे हमारे प्रतिभाशाली शिक्षक थे.

सकारात्मक वाक्य - नकारात्मक वाक्य

चलिए पिछले वार्तालाप से कुछ वाक्य देखते हैं:

Where were you before coming to Delhi?
(तुम दिल्ली आने से पहले कहाँ थी?)


Where were you born?
(तुम कहाँ पैदा हुई थी?)
Was Deepika your school friend?, etc.
(क्या दीपिका तुम्हारी स्कूल की सहेली थी?, आदि )
‘Was’ और ‘Were’ का प्रयोग सामान्य भूतकाल (Simple Past Tense) में होता है. जब हमे कोई कार्य (Verb) नही दर्शाना, तब हम was , were का उपयोग करते हैं.

उदाहरण :

She was my friend.
वह मेरी दोस्त/ सहेली थी.
He was a teacher.
वह एक शिक्षक था.
They were our neighbours.
वे हमारे पड़ोसी थे.
‘Was’ और ‘Were’ का प्रयोग सकारात्मक और नकारात्मक वाक्य बनाने के लिए करें.
सामान्य भूतकाल में नकारात्मक वाक्य बनाने के लिए ‘Was’ और ‘Were’ के साथ ‘not’ का प्रयोग किया जाता है.

उदाहरण (सकारात्मक वाक्य )

He was my childhood friend. वह मेरे बचपन का दोस्त था. 
She was my teacher. वह मेरी अध्यापिका थी. 
They were present that day. वे उस दिन उपस्थित थे.

उदाहरण (नकारात्मक वाक्य)

He was not my childhood friend. वह मेरे बचपन का दोस्त नहीं था. 
She wasn’t (was not)my teacher. वह मेरी अध्यापिका नहीं थी. 
They were not present that day. वे उस दिन उपस्थित नहीं थे.

अँग्रेज़ी मे अनुवाद करें

सही अँग्रेज़ी अनुवाद चुने

Question and Answers

  • वह उस दिन मेरे साथ थी.
  •  
  •  
  •  

Right Answer :- She was with me that day.

Question and Answers

  • वह तुम्हारी कक्षा में था.
  •  
  •  
  •  

Right Answer :- He was in your class.

Question and Answers

  • वे मेरे दोस्त थे.
  •  
  •  
  •  

Right Answer :- They were my friends.

Question and Answers

  • मैं वहाँ नहीं था.
  •  
  •  
  •  

Right Answer :- I was not there.

Question and Answers

  • कल बारिश हो रही थी.
  •  
  •  
  •  

Right Answer :- It was raining yesterday.

Thank you


Many, few, much, little का प्रयोग

It’s so hot today.आज कितनी गर्मी है.

Yes Anuj, today's the hottest day of the year.हाँ अनुज, आज साल का सबसे गर्म दिन है

How much water do you drink throughout the day?तुम दिन भर में कितना पानी पीती हो?

I usually drink 8-10 glasses of water every day.मैं आमतौर पर हर दिन 8-10 गिलास पानी पीती हूँ.

Ok. I also drink many types of fruit juices along with water.अच्छा. मैं पानी के साथ साथ कई प्रकार के फलों के रस भी पीता हूँ.

I only drink a little guava juice.मैं सिर्फ़ थोड़ा सा अमरूद का रस पीती हूँ.

Do you drink coffee ?क्या तुम कॉफी पीते हो?

No, I don’t have much coffee.नहीं, मैं ज्यादा कॉफी नहीं लेता.

How many cups of tea do you drink every day?तुम हर दिन कितने कप चाय पीते हो?

I drink a few cups of tea.मैं कुछ ही कप चाय पीता हूँ.

May be 1 or 2 cups.लगभग 1 या 2 कप.

I don’t like tea or coffee much.मैं चाय या कॉफी ज्यादा पसंद नहीं करती.

We should drink lots of water and juice in summers.हमें गर्मियों में बहुत सारा पानी और जूस पीना चाहिए.

I agree with you.मैं तुमसे सहमत हूँ.

Countable & Uncountable Nouns

Countable & Uncountable Nouns – गणनीय व अगणनीय संज्ञा

जिस चीज़ की गणना या गिनती (counting) की जा सके उसे “Countable Noun” कहते हैं.
उदाहरण:
किताबें, कुर्सी, मेज, कलम, आदि. Countable Nouns के साथ ‘many’ और ‘few’ जैसे शब्दों का प्रयोग होता है.
जिस चीज़ की गणना या गिनती (counting) ना की जा सके उसे “ Uncountable Noun” कहते हैं.
उदाहरण:
चाय, पानी, रेत, समय, आदि. Uncountable Nouns के साथ ‘much’ और ‘little’ जैसे शब्दों का प्रयोग होता है.

Countable Nouns के साथ उपयोग किए जाने वाले शब्द

Words (शब्द) – many/few Hindi Meaning (हिन्दी में अर्थ) Examples (उदाहरण) Hindi Meaning (हिन्दी में अर्थ) Many बहुत से/बहुत सारे I have many friends मेरे बहुत से दोस्त हैं. Few कुछ ही I have few friends. मेरे कुछ ही दोस्त हैं.

Uncountable Nouns के साथ उपयोग किए जाने वाले शब्द

Words (शब्द) – much/little Hindi Meaning (हिन्दी में अर्थ) 
Examples (उदाहरण) 
Hindi Meaning (हिन्दी में अर्थ) 
Much अधिक / ज़्यादा 
We don’t have much time. हमारे पास अधिक समय नहीं है. 
Little कम / थोड़ा
 We have little time. हमारे पास समय कम है.

Countable और Uncountable Nouns दोनो के साथ उपयोग किए जाने वाले शब्द

Words (शब्द) Hindi Meaning (हिन्दी में अर्थ) Countable Nouns के साथ Uncountable Nouns के साथ Some थोड़ा सा , कुछ / कोई Some tables,
some people
 Some time,
some water
 
Any कुछ / कोई Any skirt,
any bag
 Any suggestion,
any work
 
Lots of बहुत सारा Lots of shirts,
lots of books
 Lots of energy,
lots of advice

अँग्रेज़ी मे अनुवाद करें

सही अँग्रेज़ी अनुवाद चुने

Question and Answers

  • उसके पास बहुत सी किताबें हैं.
  •  
  •  
  •  

Right Answer :- He has many books.

Question and Answers

  • उसके पास कुछ ही शर्ट हैं.
  •  
  •  
  •  

Right Answer :- He has few shirts.

Question and Answers

  • मुझे थोड़ा खाना चाहिए.
  •  
  •  
  •  

Right Answer :- I want a little food.

Question and Answers

  • तुम्हे ज़्यादा पैसे खर्च नहीं करने चाहिए.
  •  
  •  
  •  

Right Answer :- You should not spend much money.

Question and Answers

  • आज बहुत से विद्यार्थी अनुपस्थित हैं.
  •  
  •  
  •  

Right Answer :- Many students are absent today.

Thank you


खेल जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है

Which sport do you like watching?तुम कौन सा खेल देखना पसंद करती हो?

I like football and hockey, but I like cricket the most.मुझे फुटबॉल और हॉकी पसंद हैं लेकिन मुझे क्रिकेट सबसे ज़्यादा पसंद है.

Which is your favourite sport?तुम्हारा पसंदीदा खेल कौन सा है?

I like watching hockey.मुझे हॉकी देखना पसंद है.

It is the most interesting game.यह सबसे दिलचस्प खेल है.

But cricket is the most popular sport.लेकिन क्रिकेट सबसे अधिक लोकप्रिय खेल है.

Which cricketer do you like the most?तुम्हें कौन सा क्रिकेटर सबसे अधिक पसंद है?

I like Sachin Tendulkar the most.मुझे सचिन तेंदुलकर सबसे अधिक पसंद है.

He is the greatest batsman.वह सबसे महान बल्लेबाज हैं.

Who is the best hockey player?हॉकी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कौन है?

Dhanraj Pillay is the best hockey player.सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी धनराज पिल्लै है.

Superlative degree का प्रयोग

विशेषण की ‘Superlative degree’ का प्रयोग किया जाता है-

दो से अधिक चीजों की तुलना करने के लिए.
एक जैसी वस्तुओं में से एक का चयन करने के लिए.

विशेषण की “Superlative degree" कैसे बनायें

छोटे विशेषण जैसे “small, big, long, short” आदि के अंत में “est" लगाएँ.
बड़े या लंबे विशेषण जैसे “popular, difficult, beautiful, expensive” आदि के पहले “most” लगाएँ.

कुछ छोटे विशेषणों की Superlative degree

Adjective Superlative degree विशेषण Superlative degree

 Big Biggest बड़ा सबसे बड़ा 
Small Smallest छोटा सबसे छोटा
 Light Lightest हल्का सबसे हल्का 
Heavy Heaviest भारी सबसे भारी 
Cold Coldest ठंडा सबसे ठंडा 
Hot Hottest गरम सबसे गरम 
Poor Poorest गरीब सबसे गरीब 
Rich Richest धनी सबसे धनी 
Slow Slowest धीरे सबसे धीरे 
Fast Fastest तेज सबसे तेज

कुछ लंबे विशेषणों की ‘Superlative degree’

Adjective Superlative degree विशेषण Superlative degree

 Intelligent Most Intelligent बुद्धिमान सबसे बुद्धिमान 
Beautiful Most Beautiful सुंदर सबसे सुंदर 
Powerful Most Powerful शक्तिशाली सबसे शक्तिशाली
Popular Most Popular प्रसिद्ध सबसे प्रसिद्ध 
Expensive Most Expensive महंगा सबसे महंगा
 Successful Most Successful सफल सबसे सफल
 Important Most Important महत्वपूर्ण सबसे महत्वपूर्ण
 Clever Most Clever चालाक सबसे चालाक 
Dangerous Most Dangerous खतरनाक सबसे खतरनाक
 Famous Most Famous प्रसिद्ध सबसे प्रसिद्ध

Superlative degree का उपयोग करके वाक्य बनाना

कर्ता + is + the + superlative degree + शेष वाक्य


उदाहरण:
राम अपनी कक्षा में सबसे लंबा है.
बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है.
रोज़ी अपने परिवार में सबसे सुंदर लड़की है.

अँग्रेज़ी मे अनुवाद करें

सही अँग्रेज़ी अनुवाद चुने

Question and Answers

  • वह कॉलोनी में सबसे कम उम्र का लड़का है.
  •  
  •  
  •  

Right Answer :- He is the youngest boy in the colony.

Question and Answers

  • वह कक्षा में सबसे बातूनी लड़की है.
  •  
  •  
  •  

Right Answer :- She is the most talkative girl in the class.

Question and Answers

  • हमारे परिवार में मेरी दादी सबसे बड़ी हैं.
  •  
  •  
  •  

Right Answer :- My grandmother is the eldest in our family.

Question and Answers

  • यह अंग्रेजी सीखने के लिए सबसे लोकप्रिय वेबसाइट है.
  •  
  •  
  •  

Right Answer :- This is the most popular website to learn English.

Question and Answers

  • रीमा मेरी सबसे अच्छी सहेली है.
  •  
  •  
  •  

Right Answer :- Reema is my best friend.

Thank you


दो वस्तुओं की तुलना

Anuj, this is my new house.अनुज, यह मेरा नया घर है.

Congratulations Riya!मुबारक हो, रिया!

My new house is better than my old house.मेरा नया घर मेरे पुराने वाले घर से बेहतर है.

How is your new house better than your old house?तुम्हारा नया घर पुराने वाले घर से कैसे बेहतर है?

My new house is nearer to the office than the old one.मेरा नया घर पुराने वाले की अपेक्षा ऑफीस से अधिक नज़दीक है.

It also has a garden.उसमे बगीचा भी है.

Is it bigger than your old garden?क्या वह तुम्हारे पुराने वाले बगीचे से बड़ा है?

No, it is smaller than my old garden but it is prettier.नही, वह मेरे पुराने वाले बगीचे से छोटा है पर अधिक सुंदर है.

The doors of this house are stronger than the doors of my old house.इस घर के दरवाज़े पुराने वाले घर के दरवाज़ों की अपेक्षा अधिक मज़बूत हैं.

The environment is cleaner and the neighbours are also nicer.वातावरण अधिक साफ है और पड़ोसी भी ज़्यादा अच्छे हैं.

Glad to hear that.सुन कर खुशी हुई.